दिल्ली विवि में प्रवेश के लिए 15 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू होने के 24 घंटे के अंदर 50 हजार से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया।
वहीं 12000 छात्रों ने फीस भी जमा कर दी है। 30 हजार छात्रों ने फॉर्म में काफी हद तक कई जानकारियां भर दी हैं। मेरिट बेस्ड कोर्सेस के लिए 22 हजार और एंट्रेंस से प्रवेश वाले कोर्सेस के लिए 8 हजार स्टूडेंट्स फॉर्म में लगभग पूरे टैब भर चुके हैं। ग्रेजुएट कोर्सेस के लिए देशभर के छात्र 7 जून तक एप्लाई कर सकते हैं। गौरतलब है कि इस साल दिल्ली विश्वविद्यालय की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया समय पर शुरू हो गई।