जीवन में धारा प्रवाह लाना बहुत जरूरी है, क्योंकि बहते हुए पानी की तरह जीवन की गति पथ को आगे बढ़ाते रहना चाहिए। सागर इंस्टीट्यूट आॅफ रिसर्च एंड टेक्नोलाॅजी में यह बात डाॅ. उज्जवल पटनी ने मोटिवेशनल लेक्चर के दौरान कही। बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि आत्मविश्वास के साथ हर चुनौतियों को स्वीकार करना चाहिए। समाज को सार्थक बनाना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इसलिए जीवन में प्रोत्साहन को सुनना, प्रेरणादायी किताबें पढ़ना एवं अचीवर से बात करना हमेशा सकारात्मक सोच लाते हैं। द सेज की विभिन्न संस्था अग्रवाल कन्स्ट्रक्शन, सागर ग्रुप की फैकल्टीज एवं काउंसिलिंग सेल के विभिन्न समूहों को उन्होंने अलग-अलग सेशन पर संबोधित किया। डाॅ. उज्जव ने 14 भाषा में सात किताबें लिखी हैं। इस कार्यक्रम में सागर समूह के चेयरमैन एवं चांसलर सेज विश्वविद्यालय इंजी. संजीव अग्रवाल, चेयरपर्सन किरण अग्रवाल, वाइस चेयरमैन डाॅ. प्रशांत जैन एवं एसआईआरटी के डायरेक्टर डाॅ. अखिलेश उपाध्याय मौजूद थे।