पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों ने मिट्‌टी से बनाएं हाथी और मगरमच्छ

बच्चों ने मिट्‌टी से बनाएं हाथी और मगरमच्छ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिट्टी से जीव-जंतुओं के आकर्षक मॉडल बनाते बच्चे और उनके हर मॉडल में उनकी कल्पना का साकार होता चित्रण। क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय में शुक्रवार को आयोजित क्ले मॉडलिंग वर्कशॉप में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। इसमें 58 स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया। इसमें परवरिश द म्यूजियम स्कूल, नित्य सेवा संस्था, बचपन, अमिट, अरण्य आदि संस्था के बच्चे शामिल थे। संग्रहालय में स्थापित किए गए घड़ियाल के मॉडल को देखकर वर्कशॉप में आए बच्चों ने मिट्टी से उसे भी बनाया। इस दौरान उन्होंने स्थलीय प्राणी हाथी और जलीय जीव मगरमच्छ को तैयार किया। कार्यशाला में केंद्रीय विद्यालय-3 के शिक्षक परीक्षित धुर्वे और संग्रहालय के प्रादर्श मूर्तिकार अरविंद अनुपम ने मगरमच्छ और हाथी के मॉडल बनाने में बच्चों की मदद की। इसके बाद बच्चों को विश्वव्यापी गर्मी पर आधारित फिल्म फ्रिज दिखाई गई। साथ ही पर्यावरण और वन्यजीवों पर आधारित फिल्में भी दिखाई गईं।

खबरें और भी हैं...