पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रीति ने दो रन देकर लिए 5 विकेट भोपाल संभाग147 रनों से जीता

प्रीति ने दो रन देकर लिए 5 विकेट भोपाल संभाग147 रनों से जीता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल ने ग्वालियर को 147 रनों से हराकर जेएस आनंद इंटर डिविजन महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। ग्वालियर में खेले गए इस मुकाबले में भोपाल ने 4/253 रन बनाए। इसमें श्वेता मिश्रा (98), निकिता सिंह (48), सौम्या तिवारी (32) और दीपिका शाक्य (24) सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहीं। जवाब में ग्वालियर 106 रन पर आउट हो गई। जसनीत ने 3 विकेट लिए। तमन्ना निगम, वैष्णवी शर्मा और निधि तिवारी को 2-2 विकेट मिले। इधर उज्जैन में प्लेयर आफ द मैच अनन्या दुबे (54 रन और एक विकेट) के दोहरे प्रदर्शन के बाद प्रीति यादव (2/5) की घातक गेंदबाजी की मदद से नर्मदापुरम ने शहडोल को 111 रनों से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की है। नर्मदापुरम ने 49.1 ओवर में 155 रन बनाए। इसमें अनन्या दुबे ने 54 रनों की पारी खेली। वैष्णवी सिंह ने 29 और अनामिका सिंह ने 25 रनों का योगदान दिया। जवाब में शहडोल टीम प्रीति यादव की गेंदबाजी के आगे 20.3 आेवर में मात्र 44 रनों पर ढेर हो गई। उसकी ओर से शिवानी कृष्णा 10 रन सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहीं। शहडोल की पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाईं। प्रीति यादव ने 6.3 ओवर में चार मेडन फेंके और मात्र दो रन देकर पांच विकेट झटके। वर्षा पटेल को तीन सफलता मिली। अनन्या और वाणी मिश्रा को एक-एक विकेट मिले।

जीत के बाद नर्मदापुरम टीम।

खबरें और भी हैं...