पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एमसीसीए लीग: सचिन व विराट इलेवन फाइनल में

एमसीसीए लीग: सचिन व विराट इलेवन फाइनल में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सचिन तेंडुलकर इलेवन ने एमएस धोनी एकादश को पांच रनों से तथा विराट कोहली इलेवन ने युवराज इलेवन को 15 रनों से हराकर मयंक अकादमी इंटर हाउस क्रिकेट लीग के अंडर-14 वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अंकुर मैदान पर टीम तेंडुलकर ने 110 रन बनाए। इसमें अनुज सिंह तोमर ने 18 व तनुज सिंह ने 17 रन बनाए। टीम धोनी की ओर से सचिन सिंह गौर व हर्ष सेन ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में टीम धोनी 16.3 आेवर में 105 रन बना पाई। यश अय्यर ने 27 व केशव ने 16 रन बनाए । तनुज सिंह व प्रतीक परोलिया ने 3-3 विकेट। तनुज मैन आफ द मैच चुने गए। दूसरे मैच में टीम कोहली ने 142रन बनाए। शुभम यादव ने 41 व रोहित अग्रवाल 39 रन बनाए । पुनीत साधवानी ने 6 विकेट झटके। सृजन जुनेजा ने 2 विकेट लिए। जवाब में टीम युवी आठ विकेट पर 127 रन जोड़ पाई। सचिन तिवारी व सृजन जुनेजा ने 32 -32 रन व अंश ने 17 रन बनाए। क़्रिश खनडारे व रोहित अग्रवाल ने 3-3 विकेट लिए। रोहित मैन आफ द मैच चुने गए। उन्हें शैलेश शुक्ला ,मुजीबउद्दीन खान, हरभान सिंह सेंगर, रवीन्द्र यादव ने पुरस्कृत किया।

खबरें और भी हैं...