पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अक्षत सलीन के प्रदर्शन से वंदेमातरम 11 जीती

अक्षत-सलीन के प्रदर्शन से वंदेमातरम-11 जीती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड लेते सलीन। इनसेट: अक्षत बाजपेयी।

स्पोर्ट्स रिपोर्टर | भोपाल

अक्षत बाजपेयी (58) और सलीन मेहश्वरी (पांच विकेट और 27 रन) के शानदार प्रदर्शन की मदद से वंदेमातरम इलेवन ने सत्यमेव जयते हाउस को एक विकेट से हराकर अरेरा लीग अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक जीत दर्ज की है। ओल्ड कैंपियन मैदान पर आयोजित इस प्रतियोगिता में शुक्रवार को सत्यमेव जयते हाउस ने 30 आेवर के खेल में 193 रन बनाए। इसमें वेदांत घोडकी ने 76 रनों की पारी खेली। हिमांशु म्हाले ने 36 और रोहित राजावत ने 26 रनों का योगदान दिया। वंदेमातरम की ओर से सलीन महेश्वरी ने पांच विकेट झटके। जबकि रोहन हिंगोल को दो सफलता मिली। रोहित करोले और ए पटेल को एक-एक विकेट मिले। जवाब में वंदेमातरम इलेवन ने जरूरी रन 28.3 ओवर में नौ विकेट पर बना लिए। इसमें अक्षत बाजपेयी के अलावा समर्थ वर्मा ने 33 और सलीन महेश्वरी ने 27 रन बनाए। सलीम प्लेयर आफ द मैच चुने गए। उन्हें कोच अब्दुल जमील ने पुरस्कृत किया।

खबरें और भी हैं...