पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेवियर ग्रीन 6 विकेट से जीता

जेवियर ग्रीन 6 विकेट से जीता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | जेवियर ग्रीन ने जेवियर ब्लू को छह विकेट से हराकर क्रिकेट लीग में अासान जीत दर्ज की है। जेवियर स्कूल मैदान पर ब्लू ने 20 ओवर में 167 रन बनाए। इसमें उत्कर्ष ने 56 रनों की पारी खेली। ग्रीन की ओर से नीलेश ने चार और अयान ने तीन विकेट लिए। जवाब में ग्रीन ने जरूरी रन 18.2 ओवर में चार विकेट पर बना लिए। उसकी ओर से मंजीत ने 49 और नीलेश ने 46 रन बनाए। नीलेश और उत्कर्ष संयुक्त प्लेयर आफ द मैच चुने गए।

अंडर-7 शतरंज स्पर्धा आज से

भोपाल | मप्र राज्य अंडर-7 शतरंज प्रतियोगिता शनिवार से अकादमी आफ चेस एज्युकेशन अंकुर मैदान पर खेली जाएगी। यह बालक और बालिका दोनों वर्गों के लिए होगी। इसमें प्रथम दो स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय टूर्नामेंट में मप्र का प्रतिनिधत्व करेंगे। मप्र शतरंज संघ के सचिव कपिल सक्सेना ने बताया कि इसमें सभी जिलों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसकी शुरुआत सुबह 9.00 बजे होगी।

सिंधी प्रीमियर लीग क्रिकेट 27 से

भोपाल | सिंधु सेना के तत्वावधान में सिंधी प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 27 मई से बाबे आली मैदान पर खेला जाएगा। इसमें प्रदेश की 32 टीमें हिस्सा लेंगी। यह जानकारी सिंधु सेना के अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने दी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट चार जून तक चलेगा। इसके उदघाटन के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान सुमित आहूजा, नीलेश हिंगोरानी, मनीष मेघानी, राकेश सेवानी आदि साथ थे।

खबरें और भी हैं...