पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामाजिक बुराइयां दूर करने आगे अाए युवा

सामाजिक बुराइयां दूर करने आगे अाए युवा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानी के आधा सैकड़ा छात्र-छात्राओं ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। ये विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के साथ-साथ नुक्कड़ नाटक के जरिए समाज में फैली बुराइयों से दूर रहने के प्रति जनता को जागरूक कर रहे हैं। ये छात्र-छात्राएं अपनी पॉकेट मनी से पैसा इकट्ठा कर जरूरत की चीजें खरीदते हैं। ये स्कूल, कॉलेज, बाजार एवं सड़कों पर नुक्कड़ नाटक करते हैं।

स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मिलकर दो साल पहले युवा शक्ति ग्रुप बनाया। इसमें 50 से ज्यादा छात्र-छात्राएं जुड़ चुके हैं और पिछले दो साल से सक्रिय हैं। शहर के विभिन्न इलाकाें में नुक्कड़ नाटक से सामाजिक कुरीतियां दूर करने जागरूकता अभियान चला रहे हैं।

युवा शक्ति के सदस्य प्रणय भौमिक और गीता नेटी ने बताया कि उनका ग्रुप पिछले दो वर्ष में डेढ़ सौ से ज्यादा नुक्कड़ नाटक कर चुके हैं। यह ग्रुप भोपाल के अलावा आसपास के गांव और जिलों में भी प्रस्तुति देने जाते हैं। सदस्यों ने बताया कि हमारा मकसद नशा मुक्ति अभियान, महिला सुरक्षा, बच्चों का शोषण, यातायात एवं पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता लाना है। इन्हें हम प्रमुख चौराहों, बस्तियों, बाजारों एवं स्कूल-कॉलेज में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पेश करते हैं।

युवा शक्ति के सदस्यों ने अपना एक ड्रेस कोड बना रखा है सफेद कुर्ता और लाल दुपट्टा। सभी सदस्य अपने खर्चे पर सारा काम करते हैं।

खबरें और भी हैं...