पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भोपाल नहीं तो पोहरी ही सही

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल नगर निगम अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान इन दिनों शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्र में कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी ले रहे हैं। बताया जाता है कि इस विधानसभा सीट में किरारों की अच्छी खासी संख्या है। साथ ही मौजूदा विधायक प्रहलाद भारती भी किरार समाज के ही हैं। ऐसे में सुरजीत भोपाल छोड़ पाेहरी का रुख करने की फिराक में हैं। उन्हें एक बात अच्छे से समझ में आ गई है कि राजधानी की राजनीति में उनकी दाल गलना मुश्किल है। भोपाल में जहां से वे टिकट का दावा कर रहे थे, वहां पहले से दावेदारों की लंबी कतार लगी है।

खबरें और भी हैं...