वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ का प्रांतीय अधिवेशन आज
राजगढ़| मप्र शासकीय कर्मचारी वाहन चालक एवं यांत्रिक कर्मचारी संगठन द्वारा प्रांतीय अधिवेशन 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे वैष्णो देवी मंदिर परिसर ब्यावरा में होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त रमेशचंद्र शर्मा मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष शाबिर खान भोपाल करेंगे। अधिवेशन में प्रदेश के 51 जिलों के ब्लॉक, संभाग और जिले के शासकीय वाहन यांत्रिक संगठन के पदाधिकारी सहित गणमान्य लोग शामिल होंगे।