जूनियर कप में निशाना साधने शैफाली रजक इटली रवाना
भोपाल| मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी की निशानेबाज शैफाली रजक इटली के लिए रवाना हुईं। वे वहां जूनियर कप शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए भारत ने 12 सदस्यीय दल भेजा है। जिसमें मप्र की शैफाली का भी नाम है। शैफाली शॉटगन इवेंट में अपना हुनर दिखाएंगी। शैफाली मप्र शूटिंग अकादमी के कोच हेमराज राणा और इंद्रजीत से प्रशिक्षण हासिल करतीं हैं। बता दें कि वे राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में डबल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता था।