पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोहली और युवी इलेवन जीतीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंकुर मैदान पर उद् घाटन अवसर पर टूर्नामेंट में भाग ले रही चारों टीमों के खिलाड़ी ।

अंकुर मैदान पर इंटर हाउस अंडर-14 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

स्पोर्ट्स रिपोर्टर | भोपाल

कोहली एकादश और यूवी इलेवन ने मयंक अकादमी इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने-अपने मुकाबले जीत लिए हैं। अंकुर मैदान पर कोहली एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9/125 रन बनाए। उसकी ओर से आदेश ने 39 और तेजस ने 29 रन बनाए। अक्षत मीना को तीन विकेट मिले। हर्षित पांडेय के खाते में दो विकेट आए। जवाबी पारी में तेंडुलकर इलेवन 76 पर आउट हो गई। अक्षत मीना ने अविजित 12 रन बनाए। राहुल अब्राहम ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया। राहुल अब्राहम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में धोनी एकादश ने 9/99 रनों की चुनौती रखी। उसकी ओर से यश अयर ने 19 और सचिन ने 13 रन जुटाए। युवी-12 की ओर से पुनीत साधवानी ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया। जबकि सृजन ने दो सफलताएं हासिल की। जवाब में यूवी इलेवन ने जरूरी रन 19.2 ओवर में नौ विकेट खोकर बना लिए। उसके लिए पार्थ जैन ने 23 रन बनाए। कौशल सिंह और सृजन ने 20-20 रनों की नाबाद पारियां खेलीं। सृजन जुनेजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले जिला खेल अधिकारी जोस चाको ने वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर संजय मेहरोत्रा की मौजूदगी में प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर वरिष्ठ क्रिकेटर शां‍ति कुमार जैन,मोहन चतुर्वेदी और डा. सुशील सिंह ठाकुर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...