लखनऊ में छाए मप्र के खिलाड़ी
मध्यप्रदेश के पंजा कुश्ती खिलाड़ियों ने 42वीं ऑल इंडिया पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में गजब का प्रदर्शन करते हुए 15 पदक जीते हैं। इसमें आठ स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। लखनऊ में नौ से 14 मई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में मप्र ने 36 सदस्यीय दल उतारा था। यह हैं पदक विजेता: उमेश पाल, सुजित कुमार, जोगेंद्र यादव, अरविंद रजक, सचिन गोबल, मनीष कुमार, मनोज पटेल, विक्रम सिंह शेखावत और आकाश यादव।
पुरस्कार वितरण के दौरान प्रदेश के पदकविजेता खिलाड़ी।