पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘सूर्य नमस्कार’ पेंटिंग बनाने का काम शुरू

‘सूर्य नमस्कार’ पेंटिंग बनाने का काम शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार भोपाल

राजभवन की दीवार पर सूर्य नमस्कार पेंटिंग का कार्य कंपनी ने शुरू कर दिया है। इसके तहत सबसे पहले भगवान सूर्य देव रथ पर सवार जाते दिखाई दे रहे हैं। इस अद्भुत पेंटिंग को देखकर राहगीर इसे देखने के लिए ठिठक जाते हैं।

ज्ञात हो कि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की मंशा है कि आम जन आसानी से सूर्य नमस्कार का अभ्यास कर सकें। इसके लिए उन्होंने राजभवन की दीवार पर सूर्य नमस्कार के योगासन की म्यूरल पेंटिंग बनाने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत भोपाल नगर निगम लगभग 20 लाख रुपए खर्च कर पेंटिंग बनवा रहा है। इस संबंध मंे डीबी स्टार ने 8 अप्रैल के अंक में ‘राजभवन की दीवार पर सूर्य नमस्कार’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें बताया गया था कि पेंटिंग का काम इस महीने के अंत तक पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद राज्यपाल द्वारा पेंटिंग का लोकार्पण किया जाएगा।

खास बात यह है कि प्रत्येक रविवार को सुबह 6.30 से 7.30 बजे तक राजभवन के आसपास सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाएगा। दीवार पर बने आसनों को देखकर कोई भी नागरिक आसानी से सूर्य नमस्कार कर सकता है। पेंटिंग बना रही कंपनी साक्षी एसोसिएट के डायरेक्टर उदय खरे ने डीबी स्टार को बताया कि यह कार्य अप्रैल में पूर्ण कर निगम को सौंप दिया जाएगा। काम जल्दी हो इसके लिए 10-12 कलाकार जुटे हुए हैं।



follow-up

खबरें और भी हैं...