पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंकुरित अनाज से शरीर रहेगा ऊर्जावान

अंकुरित अनाज से शरीर रहेगा ऊर्जावान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाल- मुझे व्यायाम के लिए समय नहीं मिलता है। क्या कुछ खाद्य पदार्थ हैं जिनसे शरीर में ऊर्जा बनी रहे? -दुष्यंत महाजन, ग्वालियर

जवाब- अंकुरित दालें सबसे अच्छे क्षारीय खाद्य पदार्थ हैं जो तनाव, प्रदूषण, बाहर का खाना खाने की वजह से उत्पन्न अम्लों को बेअसर करती हैं। अनाजों को अंकुरित करने से उनके अंदर के प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और खनिज शरीर के लिए पाचन से पूर्व अधिक उपयोगी हो जाते हैं। अनाज में मूंग, पूरा गेहूं, काबुली चना, काला चना, मोठ, साबुत मसूर, ज्वार, बाजरा, सोयाबीन, अल्फला बीज आदि अंकुरित किए जा सकते हैं। इन्हें उबालकर खाना अधिक फायदेमंद होता है। सब्जियों का रस पीने से भी ऊर्जा स्तर बरकरार रहता है।

सवाल जिम जाकर एक्सरसाइज करने से पहले क्या खाना फायदेमंद होता है?

-अंकुर मालवीय, इंदौर

जवाब- एक्सरसाइज करने के समय और खाना खाने के समय में कम से कम 4 घंटे का अंतर जरूर होना चाहिए। यदि शाम में एक्सरसाइज करते हैं तो जिम जाने के पहले की डाइट दिन में ही ले लें। इस डाइट में केले, दलिया या जूस पीना फायदेमंद होता है। किंतु यदि सुबह जिम जाते हैं तो एक्सरसाइज से करीब आधा घंटा पहले ही कुछ खाएं|एक्सरसाइज से 20 मिनट पहले ग्लूकोज़ या जूस पिया जा सकता है। कभी भी बिना खाए कसरत ना करें, अगर आप बिना खाए कसरत करेंगे तो इससे परफॉर्मेंस पर नकारात्मक असर पड़ेगा और मसल्स पर भी।



सवाल वजन कम करने के लिए किस तरह के खाद्य पदार्थ आहार में क्या शामिल करना चाहिए।

पल्ल्वी ठाकुर, भोपाल

जवाब- वजन घटाने के लिए डाइट से कहीं ज्यादा जरूरी आपकी शारीरिक मेहनत है। डाइट से आप सिर्फ एक्सट्रा कैलोरी लेने से बच सकते हैं, जबकि मोटापा शरीर में जमा हुआ फैट है। इसलिए डाइट में पौष्टिक चीजें, फल, सब्जियां और दाल शामिल करें और नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। इससे आपका वजन नियंत्रित रहेगा। इसके अलावा दूध वाली चाय की जगह ग्रीन टी पिएं, तले-भुने खाने की जगह हल्का और सुपाच्य भोजन करें।

खबरें और भी हैं...