- Hindi News
- National
- नारियल, डमरू, मक्खी प्रिंट से तैयार हुआ बाग प्रिंट में जाल पैटर्न, नेचुरल कलर से सजाया
नारियल, डमरू, मक्खी प्रिंट से तैयार हुआ बाग प्रिंट में जाल पैटर्न, नेचुरल कलर से सजाया
मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम की ओर से गौहर महल में चल रहे बाग उत्सव में इस बार बाग प्रिंट को लेकर तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट्स देखने को मिले। यह पहला मौका था, जब शहर के लोगों को यहां ट्रेडीशनल बाग प्रिंट से तैयार डिजाइनर साड़ी देखने को मिली। साड़ी में पहली बार नारियल प्रिंट, डमरू प्रिंट और मक्खी प्रिंट के छाप दिखाई दिए। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और इन साड़ियों के डिजाइनर मोहम्मद उमर फारुख खत्री ने बताया कि नारियल बूटा, मक्खी और डमरू सभी प्रिंट साड़ी में छोटे-छोटे प्रिंट का जाल बनाने में इस्तेमाल होता है।
बाग प्रिंट में अमूमन घने जाल नहीं बन पाते, सिर्फ बूटे ही हाईलाइट होते थे। यह पहला मौका है, जब इस तरह के जाल बनाने का प्रयोग बाग प्रिंट में किया गया। बाग प्रिंट में नेचुरल कलर्स का इस्तेमाल किया गया। इस बार बाग प्रिंट को गोडाला, मशरू कॉटन, सॉटन, ग्लेस कॉटन, काथा कॉटन, रेयॉन और चंदेरी फैब्रिक पर बाग प्रिंट के इनोवेशंस देखने को मिले।