पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चे लिखेंगे मनपसंद कविताएं और कहानियां

बच्चे लिखेंगे मनपसंद कविताएं और कहानियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में प्रदेश के शासकीय स्कूलों के स्टूडेंट्स के लिए राज्य स्तरीय रचनात्मक हिंदी ग्रीष्म शिविर \\\'नन्ही कलम से\\\' का आयोजन किया गया। मंगलवार को बाल रचनाकारों ने संग्रहालय का भ्रमण किया। वहीं शिविर में कहानी उत्सव के विजेता एवं गुल्लक बाल पत्रिका के बाल रचनाकार विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम में बाल रचनाकारों ने कहानियों, कवितायों और गीतों को पेश किया। यहां बाल रचनाकारों में मंदसौर की भावना बघेलिया ने कहानी, सागर की वहानी यादव ने कहानी, चंचल चौरसिया ने कहानी, गुना के अरुण धाकड़ ने कविता और सोहेल खान ने कहानी सुनाई। कार्यक्रम में कई बाल रचनाकारों ने एकता, व्यवहार, कौशल और नैतिकता आदि मुद्दों विचार रखे। 18 मई तक चलने वाले इस शिविर में बच्चे नित्य नए आयामों से परिचित होकर मनोरंजनात्मक तरीकों से हिंदी विषय में दक्षता हासिल करेंगे। साथ ही, भोपाल के अनेक दर्शनीय स्थालों का भ्रमण कर उनके ऐतिहासिक तथा वैज्ञानिक महत्त्व को भी जानेंगे।

खबरें और भी हैं...