पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वर्ल्ड स्किल्स कॉम्पिटीशन के विजेता हुए सम्मानित

वर्ल्ड स्किल्स कॉम्पिटीशन के विजेता हुए सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रिस्प में मंगलवार को वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता के अंतर्गत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में मप्र राज्य कौशल विकास और रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष हेमंत देशमुख, आईएचएम के प्रिंसिपल डॉ. आनंद सिंह और एनएसडीसी नई दिल्ली के आशीष मल्होत्रा शामिल हुए। युवाओं के कौशल को पहचानने के लिए हर दो साल में आयोजित होने वाली वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता के विजेताओं को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। क्रिस्प के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश शर्मा ने बताया, कुल 1029 उम्मीदवारों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता भोपाल में 24 से 26 अप्रैल के बीच आयोजित हुई थी। अब यह प्रतिभागी 24 से 26 मई के बीच जयपुर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हुनर दिखाएंगे। यहां हेमंत देशमुख ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

खबरें और भी हैं...