पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जय हिंद हाउस की दूसरी जीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| प्लेयर ऑफ द मैच अथर्व गुप्ता (58) और अक्षत वाजपेयी (67) ने अरेरा प्रीमियर लीग में अपनी-अपनी टीमों के लिए अर्धशतक जमाए। लीग में जयहिंद हाउस वंदेमातरम हाउस पर 9 रनों की जीत के साथ लीग के फाइनल की दौड़ में है। जबकि वंदेमातरम मैच हारकर इस दौड़ से बाहर हो गई। जयहिंद हाउस की यह लगातार दूसरी जीत है। ओल्ड कैंपियन मैदान पर जयहिंद ने 9/165 बनाए। गौरांग सिंह ने 21 और राघव माखीजा ने 18 रन बनाए। हनी ने तीन विकेट झटके। जबकि अक्षत वाजपेयी और पार्श जैन को दो-दो विकेट मिले। जवाब में वंदेमातरम 4/156 रन ही बना पाई। अक्षत के अलावा वंश केसवानी ने 38 रन बनाए। राघव माखीजा, आर्यन परमार और प्रभाव सक्सेना को एक-एक विकेट मिले।

अथर्व और अक्षत ने जमाए अर्धशतक

अक्षत

मैन ऑफ द मैच : अथर्व गुप्ता

खबरें और भी हैं...