मध्यप्रदेश के खेलों को और आगे ले जाना है : थाउसेन
नए खेल संचालक डॉ. एसएल थाउसेन ने कहा कि खेलों को और आगे ले जाना ही मेरा लक्ष्य है और इसी लक्ष्य को लेकर वह आगे काम करेंगे। यह बात उन्होंने खेल संचालक का पदभार संभालने के बाद अधिकारियों और कोचों की मीटिंग के दौरान कही।
उन्होंने पदभार ग्रहण करने के कुछ देर बाद ही सभी कोचों की बैठक बुलाई और सभी से परिचय लिया। इतना ही नहीं काेचों को बेहतर कार्य करने का मंत्र भी दे दिया। बैठक के दौरान नवागत संचालक ने कोचों से कहा कि वे लक्ष्य को निर्धारित कर अपने कार्य को अंजाम दें। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों और संसाधनों की जानकारी भी ली। बैठक में संयुक्त संचालक खेल डाॅ. विनोद प्रधान एवं उप संचालक बीएस यादव मौजूद रहे। इससे पहले थाउसेन ने खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से मुलाकात की। इस दौरान उपेंद्र जैन ने उनका स्वागत किया।
पदभार संभालते ही कोचों की ली मीटिंग कहा- लक्ष्य निर्धारित कर करें कार्य