पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब्दुल कलाम कप शॉर्ट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट दो जून से

अब्दुल कलाम कप शॉर्ट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट दो जून से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| शॉर्ट पिच क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसपीकेएफआई) दो जून से भोपाल में अब्दुल कलाम कप राष्ट्रीय शॉर्ट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने जा रहा है। इसमें 20 राज्यों की महिला एवं पुरुष टीमें हिस्सा लेंगी। यह जानकारी मध्यप्रदेश शॉर्ट पिच क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जसराज मेहता ने राष्ट्रीय अंपायर क्लीनिक एवं एग्जाम के समापन अवसर पर दी। एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में आयोजित क्लीनिक में एसपीकेएफआई के अध्यक्ष प्रदीप साखरे, महासचिव इंद्रजीत नितिनवार, टेक्निकल कमेटी डायरेक्टर मिलिंद शीरसागर, कोषाध्यक्ष नारायण बतूले, रैफरी बोर्ड के चेयरमैन प्रवीण पी पारुलेकर और पवन तेलंगाना सहित सभी राज्यों के सचिवों ने भी अपनी-अपनी बात रखी। यहां क्लीनिक में शामिल अंपायर एवं कोच को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर एलएनसीटी के सचिव डॉ. अनुपम चौकसे और मप्र शार्ट पिच क्रिकेट के सचिव पंकज जैन मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...