पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साढ़े बारह करोड़ की लागत से शूटिंग अकादमी में बनेगा हॉस्टल

साढ़े बारह करोड़ की लागत से शूटिंग अकादमी में बनेगा हॉस्टल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| खेल एवं युवा कल्याण विभाग मप्र शूटिंग अकादमी बिशनखेड़ी में निशानेबाजों के लिए एक सर्वसुविधा युक्त छात्रावास बनाने जा रहा है। इसमें करीब 230 पुरुष खिलाड़ियों की अावास व्यवस्था रहेगी। इस पर 12.66 करोड़ रुपए खर्च होंगे। ठेकेदार के अनुसार इसे तैयार होने में 17 महीने लग सकते हैं, लेकिन खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया चाहती हैं कि यह नवंबर तक तैयार हो जाए।

दरअसल हुआ यूं कि भूमि पूजन के बाद मीडिया ने खेलमंत्री से पूछा कि यह कब तक तैयार हो जाएगा, तो उन्होंने काॅन्ट्रेक्टर को बुलाया। काॅन्ट्रेक्टर ने कहा कि 17 महीने लगेंगे। इस पर खेल मंत्री ने कहा नहीं, इसे नवंबर तक तैयार किया जाए। तभी खेल संचालक उपेंद्र जैन ने मामला संभाला और काॅन्ट्रेक्टर से कहा जितनी जल्दी हो इसे तैयार करें। भूमिपूजन के बाद जैसे ही शिलान्यास की बारी आई तो खेलमंत्री ने अकादमी के शूटरों से शिलान्यास कराया। खिलाड़ियों ने फीता काटा।

खबरें और भी हैं...