पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बुजुर्ग बोले- यो... मजा आ गया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अहा जिंदगी... \\\"जश्न हर पल\\\' के बैनर तले शहर के विभिन्न वृद्धाश्रमों के 100 से अधिक बुजुर्गों ने देखी \\\"102 नॉट आउट\\\'

सिटी रिपोर्टर | भोपाल

102 नॉट आउट में कौन सा हीरो है..., कितनी देर में शुरू होगी यह फिल्म..., लंबे समय बाद मैं अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की एक्टिंग देखने आई हूं...। मूवी देखने आए वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने ऐसी ही बातें आपस में कीं। मौका था दैनिक भास्कर के रमेश एवं शारदा अग्रवाल फाउंडेशन की ओर से आयोजित मूवी शो का। उनके लिए बुधवार को डीबीसिटी में स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। यह आयोजन अहा जिंदगी... \\\"जश्न हर पल\\\' के बैनर तले किया गया। जिसमें शहर के विभिन्न वृद्धाश्रम आसरा, आनंद धाम, अपना घर, सीनियर सिटीजन होम के 100 से अधिक बुजुर्गों ने फिल्म 102 नॉट आउट देखी। सुबह 10.30 बजे के शो के लिए 9.30 बजे से ही बुर्जगों की टीम डीबी सिटी पहुंचना शुरू हो गई। फिल्म में पिता-पुत्र की कॉमेडी देख बुर्जगों ने जमकर ठहाके लगाए।

सच देखा तो आंखें भर आईं

फिल्म में माता-पिता के प्रति बच्चों का जुड़ाव कम होता दिखाया गया है, सच में उसे देखकर आंसू गए।

- नंद किशोर शर्मा, उम्र 70

हर किसी की कहानी

फिल्म की कहानी हर घर की है। बच्चे मां-बाप को रखना नहीं चाहते। फिल्म से शायद उनकी सोच बदले।

-सुनीता विश्वकर्मा,उम्र 62

खबरें और भी हैं...