ह्युंडई वरना को सिडान सेगमेंट में शानदार रिस्पांस
भोपाल | ह्युंडई मोटर्स इंडिया के नेक्स्ट जेन वरना को मार्केट में काफी शानदार रिस्पांस मिला है। यह गाड़ी लगातार ग्राहकों की पंसद बनती जा रही है। ह्युंडई ने इस नए मॉडल को नए व आधुनिक फीचर्स के साथ मार्केट में लांच किया था। इसके नए लुक, फीचर्स व स्टाइल के चलते वरना ने सिडान सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की है। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स की रिपोर्ट के अनुसार इस सेगमेंट में बिकने वाली कुल 35,000 गाड़ियों में 16,000 गाड़ियां ह्युंडई वरना की है। यही नहीं, ह्युंडई वरना ने सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार भारतीय कार ऑफ द ईयर 2018 अवार्ड भी जीता है। इस आईकोटी पुरस्कार की घोषणा देशभर में प्रमुख ऑटोमोटिव पब्लिकेशंस से 18 सदस्यों ने मिलकर की थी। इसके अलावा यह गाड़ी अभी तक 28 से अधिक पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। ह्युंडई के अधिकृत डीलर्स सीआई ह्युंडई और सुरजीत ह्युंडई पर काफी अच्छी बुकिंग व बिक्री ग्राहकों द्वारा की गई है। ज्ञात हो कि ह्युंडई मोटर्स हमेशा बेहतर एवं नवीनतम तकनीक से लैस अपनी गाड़ियों को मार्केट में उतारती है। इस क्रम में ह्युंडई के नए युग और आधुनिक ब्रांड की दिशा में नेक्स्ट जेन वरना ने सिडान सेगमेंट को अपनी तकनीक और डिजाइन से परिभाषित किया है।