बच्चों ने सीखा वेज सेंडविच बनाना
जवाहर बाल भवन में चल रहे ग्रीष्मकालीन शिविर में बुधवार को बच्चों को सेंडविच मेकिंग सिखाई गई। गृह विज्ञान विभाग के स्टूडेंट्स के लिए आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में विभाग की प्रभारी निशा शर्मा ने वेज सेंडविच बनाने की विधि बताई। इसमें उन्होंने बताया, सबसे पहले इसके लिए हरी सब्जियां कद्दूकस करके दही में डालकर ब्रेड में भरने के लिए मसाला तैयार किया जाता है। इस दौरान उन्होंने चीज सेंडविच बनाना भी सिखाया।
वहीं, यहां चल रही सितार वादन वर्कशॉप में बुंदेलखंड के रविशंकर यांकर कहे जाने वाले सितार वादक पं. बलराम शुक्ल ने बच्चों को सितार वादन की बारीकियां सिखाईं। इसके बाद शाम को सभागृह में बच्चों ने राग यमन में निबद्ध बंदिशों को पेश किया।