शारिक इलेवन ने जीता विधायक कप टेनिस बाॅल क्रिकेट खिताब
भोपाल| शारिक इलेवन ने विधायक ट्रॉफी टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया। मंगलवार रात काे खेले गए फाइनल में शारिक इलेवन ने जेके सुपर को 23 रनों से हराया। खिताबी मुकाबले में शारिक इलेवन ने 103 रन बनाए। जवाब में जेके सुपर की टीम 81 रन बना पाई। विजेता टीम को 5100 रुपए और चमचमाती ट्रॉफी भेंट की गई। जबकि उपविजेता टीम को 2100 रुपए से संतोष करना पड़ा। पुरस्कार वितरण विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया।
शारिक इलेवन के खिलाड़ी विजेता ट्रॉफी प्राप्त करते हुए।