सत्यमेव जयते हाउस रोमांचक जीत से अंडर-12 के फाइनल में
सत्यमेव जयते हाउस ने नमो हाउस पर एक विकेट की जीत दर्ज कर अरेरा क्रिकेट लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जबकि नमो की टीम लगातार दूसरी हार से फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। ओल्ड कैंपियन मैदान पर बुधवार को खेले गए अंडर-12 के इस मुकाबले में नमो हाउस ने 20 ओवर में 6/152 बनाए। उसके कप्तान विनम्र गुप्ता ने 99 रनों की पारी खेली। अमय जोशी ने दो विकेट लिए। जवाब में सत्यमेव जयते ने आखिरी ओवर में एक विकेट रहते जीत दर्ज कर ली। कप्तान आर्यन सिंह ने 37 और ईशान ने 27 रन बनाए। प्राण ने तीन विकेट झटके। लक्ष्य तिवारी, और अविरल पचौरी को दो-दो सफलताएं मिलीं। विनम्र गुप्ता और ईशान महेश्वरी को संयुक्त मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विनम्र और ईशान एकसाथ।