वर्ल्ड वूशु के लिए भारत के संभावित दल में मप्र के 8 खिलाड़ी
भोपाल | जुलाई माह में ब्राजील में आयोजित सातवीं वर्ल्ड वूशु चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए भारत के संभावित दल में मध्यप्रदेश के आठ खिलाड़ियों को स्थान मिला है। दल में जबलपुर के अंशिता पांडे , तानया जाटव, स्पर्श खरे, कृष्णिका गुप्ता, अशोक नगर की नंदिनी वर्मा और साई भोपाल के श्रुति सरवैया, हिमांशु विश्वकर्मा और विशाल रघुवंशी शामिल हैं। सभी खिलाड़ी 15 मई से साई भोपाल में आयोजित जूनियर नेशनल वूशु कैंप में हिस्सा लेंगे। सारिका गुप्ता को इस कैंप का कोच बनाया गया है।