रेलवे फाइटर्स ने राइजर्स को हराया
अभिषेक यादव (19* रन और तीन विकेट) के दोहरे प्रदर्शन की मदद से रेलवे फाइटर्स ने यहां खेली जा रही रेलवे यूथ लीग में राइजर्स को पराजित कर दिया। रेलवे मैदान पर सिक्का गंवाकर बल्लेबाजी करते हुए राइजर्स ने 10/75 रन बनाए। उसकी ओर से विशाल ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। जवाब में फाइटर्स ने दो गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। अभिषेक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें सीनियर हॉकी खिलाड़ी इकबाल खान और रेलवे अधिकारी एमके पिल्लई ने पुरस्कृत किया।