महिला और बाल अपराधों के विरोध में सड़क पर उतरे युवा
भोपाल| महिला, बाल अपराधों और दुष्कर्म के बढ़ते मामलों के विरोध में शहर के युवा सड़क पर उतर आए हैं। अलग-अलग कॉलेजों के छात्र-छात्राएं बुधवार को बोर्ड ऑफिस चौराहे पर जुटे और डीबी मॉल तक मानव शृंखला बनाई। यहां अगला नंबर आपका भी हो सकता है विषय पर आधारित एक लेख के पर्चे बांटकर अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान अपराधों की रोकथाम के लिए राष्ट्रपति और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को दिए जाने वाले ज्ञापन को पढ़कर सुनाया। उधर, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विवि में एनएसयूआई के बैनर तले भी कठुआ और उन्नाव में हुई घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला।