संविदा समिति फिर शुरू करेगी आंदोलन
संविदा समिति फिर शुरू करेगी आंदोलन
भोपाल| तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ से जुड़ी समस्त संविदा समिति फिर आंदोलन शुरू करेगी। संघ के पदाधिकारियों अरुण द्विवेदी, संयोजक अजय तिवारी, उपाध्यक्ष रेनु उपाध्याय ने बताया कि सरकार ने संविलियन की बात कही है। अभी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। विभागों और परियोजनाओं में कार्यरत संविदा कर्मचारियों एवं अधिकारियों में भ्रम की स्थिति है। इससे समिति ने आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है।