भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
भोपाल| ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा भगवान परशुराम की जयंती पूजा-अर्चना कर मनाई गई। समाज के कई युवाओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया। शिवाजी नगर लिंक रोड स्थित परशुराम मंदिर में जयंती समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग पहुंचे। यहां ब्राह्मण समाज के लोगों ने परशुराम के साथ ही शस्त्र पूजा, हवन व आरती की। रांतीय सर्व ब्राह्मण संगठन व सनातन कर्मकांड अध्यात्म समिति ने भी पूजा-अर्चना कर जयंती मनाई। बैरसिया रोड स्थित पारस नगर में ब्राह्मण विप्र समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना की।