पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भेल समेत कई उपक्रमों में हायर पेंशन का मामला फिर अटका

भेल समेत कई उपक्रमों में हायर पेंशन का मामला फिर अटका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंट्रल बोर्ड आॅफ ट्रस्टी यानी सीबीटी की बैठक में हायर पेंशन के दायरे से बाहर रखे गए भेल समेत कई उपक्रमों के बारे में कोई निर्णय नहीं हो सका। बोर्ड के सदस्यों ने कहा कि इसके मामले अदालतों में विचाराधीन हैं। अदालतों के फैसलों के बाद ही इसके बारे में कुछ हो सकेगा। हाल ही में हुई बैठक में ईपीएफ एवं हायर पेंशन से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत की गई। एम्पलाइज नेशनल को-आॅर्डिनेशन कमेटी के राष्ट्रीय उप महासचिव चंद्रशेखर परसाई ने बताया कि बैठक में 22 अगस्त 2014 एवं 1 सितंबर 2014 के बाद के रिटायर अधिकारियों व कर्मचारियों को हायर पेंशन के मामलों पर भी चर्चा हुई।

खबरें और भी हैं...