आश्वासन के बाद प्रोफेसर्स ने स्थगित किया आंदोलन
यूजीसी के सातवें वेतनमान को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री और विभागीय अफसरों से मिले आश्वासन के बाद सरकारी कॉलेजों के प्रोफेसर्स ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। प्रोफेसर पिछले एक महीने से अपनी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। प्रोफेसर्स ने फिलहाल अपना आंदोलन एक महीने के लिए स्थगित किया है। प्रोफेसर्स का कहना है कि यदि एक महीने में शासन द्वारा यूजीसी का सातवां वेतनमान लागू नहीं किया जाता है तो दोबारा से आंदोलन शुरू करेंगे।
यह निर्णय शासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बुधवार को हुई साधारण सभा की बैठक में लिया गया। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. कैलाश त्यागी के अनुसार सातवें वेतनमान की मांग को लेकर संघ के पदाधिकारियों ने उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया, उच्च शिक्षा विभाग के एसीएस बीआर नायडू व आयुक्त नीरज मंडलोई से मुलाकात की थी। मंत्री और अधिकारियों ने फाइल अप्रूव करने के लिए समय मांगा है।