समितियों के माध्यम से महिलाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और रोजगार
सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विश्वास सारंग ने कहा कि सहकारी समितियों की महिलाओं को सिलाई, बुनाई और अन्य ट्रेड का प्रशिक्षण दिलाने के साथ-साथ रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बुधवार को आस्था महिला नागरिक सहकारी बैंक द्वारा महिलाओं के लिए हबीबिया स्कूल प्रांगण में आयोजित सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद् घाटन किया। सारंग ने कहा कि शुरुआत में तीन सहकारी समितियों में 300 महिलाओं को जोड़ा गया है। इन्हें तीन माह का सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण नि:शुल्क है, इसमें प्रशिक्षुओं को स्टायफंड मिलेगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा । सिलाई प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सहकारी समितियों की बहनें जो सामग्री तैयार करेंगी। उसकी मार्केटिंग की व्यवस्था भी कराई जाएगी।