एक्सीडेंट केस : एसडीओपी के ड्राइवर को किया गिरफ्तार
भोपाल| मिसरोद स्थित बीआरटी काॅरिडोर में मिसरोद एसडीओपी विजय पुंज के सरकारी वाहन हुए एक्सीडेंट के मामले में पुलिस ने ड्राइवर हवलदार मलकीत सिंह को गिरफ्तार किया है। इस हादसे में सेल्समैन मुरली तलरेजा की मौत हुई थी। मिसरोद पुलिस ने 11 दिन की जांच के बाद यह कार्रवाई की है।
एएसपी विकाश सहवाल ने बताया कि आरोपी वाहन चालक पुलिसकर्मी मलकीत सिंह को गिरफ्तार कर गाड़ी जब्त कर ली है। हालांकि जमानती केस होने के कारण मलकीत सिंह को तुरंत जमानत मिल गई। बीती 7 अप्रैल की रात दस बजे नमकीन कंपनी के सेल्समैन मुरली को सी-21 मॉल के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में मुरली की मौत हो गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की थी। जांच में यह खुलासा हुआ है।