पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धनपुरी नगर अध्यक्ष को कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता

धनपुरी नगर अध्यक्ष को कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस की न्याय यात्रा से गैर हाजिर रहना पार्टी के एक नगर अध्यक्ष को महंगा पड़ गया। न्याय यात्रा निकाल रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने बुधवार को शहडोल जिले में धनपुरी के नगर अध्यक्ष शोभाराम पटेल को तत्काल पद से हटाते हुए पार्टी से बाहर का भी रास्ता दिखा दिया। प्रदेश कांग्रेस द्वारा विंध्य क्षेत्र में आने वाली 32 विधानसभा में न्याय यात्रा निकाली जा रही है, जिसमें नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और अरुण यादव जनता के बीच पहुंचकर प्रदेश की भाजपा सरकार के बीते 12 साल के कुशासन से अवगत करा रहे हैं। इस यात्रा में अनिवार्य रूप से पदाधिकारियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं, इसके बावजूद धनपुरी के नगर अध्यक्ष शोभाराम पटेल न्याय यात्रा से गैर हाजिर रहे। इस पर पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है।

खबरें और भी हैं...