पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3.5 MM की मोनालिसा, नट बोल्ट जैसे वेस्ट आइटम से बनाई 3 डी पेंटिंग, दवाइयों के रैपर से बनाए पार्वती गणेश

3.5 MM की मोनालिसा, नट-बोल्ट जैसे वेस्ट आइटम से बनाई 3-डी पेंटिंग, दवाइयों के रैपर से बनाए पार्वती-गणेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पति का साथ छूट जाए तो अक्सर महिलाएं कमजोर पड़ जाती हैं, लेकिन भोपाल की नीता दीप ने न सिर्फ खुद को संभाला, बल्कि पति की याद में एक खास दिन पुरुषों को समर्पित करने की ठानी। पति दीप बाजपेयी की चौथी पुण्यतिथि को नीता ने मेन्स डे के रूप में सेलिब्रेट करते हुए भोपाल में पहली बार सिर्फ पुरुष कलाकारों की कलाकृतियों की राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी आयोजित की। इसमें देशभर के करीब 17 कलाकारों का आर्ट वर्क डिस्प्ले किया गया है, जिनमें इन कलाकारों का अनूठा काम दिखाई देता है। सोमवार को वा-मां के नाम से इस तीन दिवसीय पेंटिंग, फोटो और स्कल्प्चर प्रदर्शनी की शुरुआत स्वराज वीथि में हुई। जिसे देखने के लिए शहर के कलाप्रेमी बड़ी संख्या में पहुुंचे और सभी ने इन कृतियों को सराहा।

ART Exhibition

कोलकाता के बिमन नाग के स्कल्पचर्स हैं आकर्षण का केंद्र

प्रदर्शनी में कोलकाता के बिमन नाग ने दवाओं के रैपर्स से तैयार स्कल्पचर्स डिस्प्ले किए हैं। बिमन ने बताया, मैं पेशे से रेलवे में लोको पायलेट हूं। पहले दूध कांच की बोतलों में आता था, जिसके सिल्वर कलर के ढक्कनों से मैं कलाकृतियां बनाया करता था, लेकिन जब यह प्लास्टिक की थैलियों में आने लगा, तो मैंने इन्हें दवाइयों के रैपर्स से तैयार करना शुरू किया। इससे मैंने बिल्ली, कलरफुल रैपर से गणपति, गणेश-पार्वती और भिखारी की कृतियां तैयार की हैं।

चावल के दाने पर बनाया चित्र

ढाका से आए खलीफा पलाश ने प्रदर्शनी में अपनी पेंटिंग्स के साथ दो लेंस भी टांगे, क्योंकि इन पेंटिंग्स को बिना लेंस के देख पाना संभव नहीं है। अपनी पेंटिंग्स में खलीफा ने 3.5 एमएम की मोनालिसा और चावल के दाने पर पेंटिंग तैयार की है। इसके अलावा 5 एमएम साइज की पेंटिंग में इन्होंने 16 दिसम्बर 1971 का पाक-बांग्लादेश विभाजन का दृश्य दिखाया। एक अन्य पेंटिंग में बंगाल के सभी लीजेंड्स एक साथ खड़े दिखाई दिए।

20 किलो कबाड़ का प्रयोग

तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी में भोपाल के हुजैफा जफर ने कबाड़ की चीजों को एकत्रित कर 20 किलो की 3-डी पेंटिंग तैयार की। इसमें उन्होंने हुक, नट-बोल्ट, पेन, सेफ्टी पिन, पिस्ता छिलका, की-बोर्ड की बटनें और चम्मचों के अलावा आयरन पाइप और एल्यूमीनियम पाइप का इस्तेमाल किया है। हुजैफा ने बताया, मुझे बचपन से हॉर्स पसंद हैं, यह मुझे मैस्कुलिन और स्पीडी फीलिंग देता है। इस पेंटिंग को मैंने 2 महीनों में तैयार किया है।

खबरें और भी हैं...