द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की सिकासा ब्रांच 26 मई को मोटेल शिराज में सीए स्टूडेंट्स टैलेंट सर्च -2018 आयोजित करने जा रही है। बोर्ड ऑफ स्टडीज आईसीएआई की ओर से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में स्टूडेंट्स को तरह-तरह की को-करिकुलर एक्टिविटीज में टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा। इन कॉम्पिटिशन के लिए एप्लाई करने की आखिरी तारीख 22 मई है। इसके तहत 26 मई को एलोक्यूशन कॉम्पिटीशन होगा। इसमें नए आईटीआर फॉर्म- कर बचाव को दूर करने के लिए?, जीएसटी के तहत आपूर्ति का स्थान, अंडरटेकिंग का पत्र भारत में बैंकिंग सिस्टम के लिए वरदान या अभिशाप जैसे विषयों पर स्टूडेंट्स को 10 मिनट में अपनी बात रखनी होगी। वहीं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में छह-छह स्टूडेंट्स की टीम को 10 मिनट दिए जाएंगे, जिसमें उन्हें सीए कोर्स और इस प्रोफेशन से जुड़ी स्टोरीज पर एक्ट करना होगा। 27 मई को क्विज होगी। वहीं स्टूडेंट्स की परफॉर्मिंग आर्ट को प्लेटफॉर्म देने के लिए इंस्ट्रूमेंट्ल म्यूजिक का सोलाे कॉम्पिटीशन भी होगा।
विनर्स को नेशनल लेवल पर मिलेंगे अवॉर्ड
राष्ट्रीय स्तर के एलोक्यूशन के 3 विजेताओं को 31 हजार, 21 हजार और 11 हजार रुपए, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता के टॉप 3 स्टूडेंट्स को 21 हजार, 11 हजार और 5100 रुपए के प्राइज दिए जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर के पहले 3 विजेताओं को 21,000 रुपए, 11,000 और 5,100 रुपए नकद दिए जाएंगे। क्विज के नेशनल विनर्स को 21 हजार रुपए मिलेंगे। एलोक्यूशन के पहले दो विजेता और क्विज़ की विजेता टीम को साउथ एशिया लेवल पर पार्टिसिपेट करने का मौका मिलेगा।