पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईसर का एडमिशन पाेर्टल ओपन, 24 जून को एप्टीट्यूड टेस्ट, 3 जुलाई को आएगा रिजल्ट

आईसर का एडमिशन पाेर्टल ओपन, 24 जून को एप्टीट्यूड टेस्ट, 3 जुलाई को आएगा रिजल्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
12वीं के बाद रिसर्च के क्षेत्र में जाने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस रिसर्च एंड एजुकेशन आईसर एक बेहतर ऑप्शन है। फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स और बायोलॉजिकल साइंसेज़ स्ट्रीम में रिसर्च करने के इच्छुक प्रतिभागी आईसर के बीएस-एमएस कोर्स के लिए एप्लाई कर सकते हैं। आइसर का एडमिशन पोर्टल ओपन कर दिया गया है। आईसर की ऑफीशियल वेबसाइट www.iiseradmission.in पर जाकर स्टूडेंट्स एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं।

जेईई एस्पिरेंट्स 11 जून से भर सकेंगे फॉर्म

अाईसर में एडमिशन के लिए तीन विकल्प हैं। किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना यानी केवीपीवाय परीक्षा दे चुके छात्रों के लिए एडमिशन पोर्टल 21 मई से ओपन है। छात्र 8 जून तक एप्लाई कर सकेंगे। केवीपीवाय की मेरिट लिस्ट के अनुसार 13 जून को अलॉटेड स्टूडेंट्स की लिस्ट पब्लिश होगी। 14 जून से स्टूडेंट्स सीट एलोकेशन फीस भर एडमिशन प्रोसेस को आगे बढ़ा सकते हैं। जेईई देने वाले छात्रों के लिए पोर्टल 11 जून को ओपन होगा और एप्लीकेशन प्रोसेस 21 जून तक जारी रहेगी। 25 जून को जेईई रैंक के अनुसार आईसर अलॉटेड स्टूडेंट्स की लिस्ट जारी करेगा, जिसके बाद यह स्टूडेंट्स 26 से 30 जून के बीच सीट एलोकेशन फीस भर एडमिशन प्रोसेस को आगे बढ़ा पाएंगे।

18 जून से प्रवेश पत्र

जेईई और केवीपीवाय में शामिल न होने वाले छात्रों के लिए आईसर 24 जून को अलग से एप्टीट्यूड टेस्ट आयोजित करेगा। ऐसे स्टूडेंट्स के लिए एडमिशन पोर्टल 24 मई को ओपन होगा और 12 जून को क्लोज होगा। स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड 18 जून से आईसर की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। एप्टीट्यूड टेस्ट का रिजल्ट 3 जुलाई को घोषित होगा।

खबरें और भी हैं...