सूरज का मूड चढ़ रहा है। गर्मी भी बढ़ रही है। ऐसे में गर्ल्स कूल अहसास के लिए व्हाइट शर्ट कैरी कर रही हैं। ये देखने में जितनी स्टाइलिश होती है, उससे ज्यादा कंफर्टेबल भी होती है। शहर के मॉल और लोकल मार्केट में इसके ढेर सारे कलेक्शन मौजूद हैं।
ट्रेंड में है रोल्ड स्लीव्स के साथ टक की हुई व्हाइट शर्ट
शहर की गर्ल्स को व्हाइट शर्ट खासी पसंद हैं। गर्मी में जहां यह कलर आंखाें को सुकून देता है, वहीं पहनने वाले को भी यह कूल-कूल लुक देता है। यही वजह है कि शहर की यंग गर्ल्स कॉलेज में तो ड्रेस कोड फॉलो करती हैं, लेकिन जब बात हो आउटिंग की तो वे इसे ही प्रिफर करती हैं। समर में ये काफी रिलेक्स फील भी देता है।
कंफर्ट के साथ स्टाइल पर भी फोकस कर रहीं शहर की यंग गर्ल्स, बाजार भी ग्लैमर-फैशन का रख रहा ख्याल
मॉल और लोकल मार्केट में इसके ढेर सारे कलेक्शन
पफ स्लीव टॉप की दीवानी हैं टीन एज गर्ल्स
पफ स्लीव टॉप मार्केट में बिल्कुल नया है। इसे टीन एज गर्ल्स काफी पसंद कर रही हैं। खासकर उन गर्ल्स को यह खूब पसंद आती है, जो आलिया भट्ट की फैन हैं। वे आलिया की तरह इसे वियर करना चाहती हैं, जो उन्हें डिफरेंट लुक देता है।
मॉडल टाइप लुक देता है कैमिसोल टॉप
फैशन डिजाइनर के मुताबिक, कैमिसोल टॉप मॉडलों जैसा लुक देता है। इसे पहनकर कोई भी लड़की समर में कूल और वाइब्रेंट लुक पा सकती है। डिजाइनर्स के अनुसार इसे एक बार जरूर ट्राय करना चाहिए।
व्हाइट में चेक मेट शर्ट का खूब है क्रेज
मार्केट में भी व्हाइट शर्ट के कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं। इनमें व्हाइट में चेक-मेट की शर्ट लेने कॉलेज गर्ल्स खूब आती हैं। इसका जबरदस्त क्रेज है। यह लॉन्ग के साथ फ्लो लुक में आता है।
कॉटन एंड सिल्क ब्लेंड टॉप है ऑल टाइम फेवरेट
व्हाइट शर्ट को लेकर अलग-अलग प्रोफेशन की लेडीज और गर्ल्स मानती हैं कि ये बहुत ही कंफर्टेबल होता है। इसे पहनकर कितनी भी देर रहिए आपको जरा भी अनईजी महसूस नहीं होगा। वे समर में इसे प्रिफर करती हैं, क्योंकि यह सोबर लगता है।