पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एग्जीबिशन में नजर आई विश्व भर के संग्रहालयों की खूबसूरती और कलात्मकता

एग्जीबिशन में नजर आई विश्व भर के संग्रहालयों की खूबसूरती और कलात्मकता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राज्य संग्रहालय में विश्व के प्रसिद्ध संग्रहालयों पर केंद्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। राज्य पुरातत्व की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी में अमेरिका, स्पेन, जर्मनी, जापान, भारत, सहित अन्य देशों के 100 से अधिक फोटो डिस्प्ले किए गए हैं। 24 मई तक चलने वाली इस एग्जीबिशन में टेक्नोलॉजी और किताबों में पब्लिश रिसर्च का कंपाइलेशन है।

मैक्सिको से लेकर लाहौर तक के संग्रहालयों के फोटोज़ हुए डिस्प्ले

प्रदर्शनी के प्रमुख आकर्षण मेट्रोे पोलेटिन कला संग्रहालय अमेरिका, नेचुरल हिस्ट्री संग्रहालय वाशिंगटन, राज्य ऐतिहासिक संग्रहालय मास्को, मानव विज्ञान संग्रहालय मैक्सिको सिटी, खिलौना संग्रहालय बर्सीलोना स्पेन, गगनहीम संग्रहालय बिलवा, वेरिकल संग्रहालय रोम, लूव्र संग्रहालय पेरिस फ्रांस, उफीजी संग्रहालय फ्लोरेन्स इटली, लाहौर संग्रहालय पाकिस्तान आदि के फोटो एग्जीबिट किए गए।

खबरें और भी हैं...