फैशन डिजाइनिंग के स्टूडेंट्स ने सोमवार को अपनी क्रिएटिविटी को स्ट्रीट मार्केट में दिखाया। फैशन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में फाइनल ईयर की 24 स्टूडेंट्स ने 42 दिनों की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अपनी लर्निंग और क्रिएशन को एक प्लेटफॉर्म पर प्रेजेंट किया। इस अवसर पर किसी ने जहां नेचुरल डाई पर काम किया, वहीं कुछ ने हैंड ब्लॉक्स प्रिंट और मध्यप्रदेश के बाग प्रिंट के कॉम्बिनेशन के साथ नया एक्सपेरिमेंट कर इसे स्ट्रीट मार्केट में रखा। स्ट्रीट मार्केट को जज करने फैशन डिजाइनर मुमताज खान पहुंचे, जिन्होंने स्टूडेंट्स को न सिर्फ उनके क्रिएशन के लिए एप्रीशिएट किया, बल्कि कुछ टिप्स भी दिए।
College Event
राजस्थानी जयपुर एलीफेंट प्रिंट
प्रियंका वायंकर ने एग्जबिशन में हैंड ब्लॉक प्रिंट्स पर काम किया है। उन्होंने अभिव्यक्ति गरबा में जाने वाले बॉयज के लिए एक खास जैकेट तैयार किया, जिसमें राजस्थानी जयपुर एलीफेंट प्रिंट बनाया है। प्रियंका के कलेक्शन में कथकली डांस के फेस मास्क के प्रिंट वाले डाइनिंग सेट ने भी आकर्षित किया। वहीं दिलप्रीत कौर ने दुपट्टों पर किए वर्क को शो किया। उन्होंने दुपट्टों पर हैवीसाइज टेसेल्स का डेकोरेशन किया।
बीईंग भोपाली थीम पर तैयार कीं ड्रेसेस
एग्जीबिशन में मानसी ने बीईंग भोपाली थीम पर ड्रेसेस प्रेजेंट किए। वे बताती हैं, यूएस में देखने में आता है कि लोग अपने शहर को बहुत प्राउडली कपड़ों पर कैरी करते हैं। बस ऐसे ही कपड़ों को भोपाली टच देने के लिए मैंने कुछ ड्रेसेस डिजाइन की हैं। इन ड्रेसेस पर मानसी सिर्फ भोपाली राइटिंग ही नहीं लेकर आई हैं, बल्कि टी-शर्ट पर भोपाल की पहचान जैसे सांची स्तूप, पुरानी विधानसभा और बिड़ला मंदिर को भी ड्रॉ किया है। इस अवसर पर सानिया ने वेस्ट फैब्रिक से कुशन कवर्स तैयार किए। वहीं नजहत ने श्रग और आरती देशमुख ने नेचुरल चीजों से कलर्स तैयार कर कपड़ों को डाई किया। जिसमें हल्दी, फिटकरी और गेंदा फूल से तैयार कलर्स को बैग्स पर अप्लाई किया।