पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ. सपना जैन का प्रथम काव्य संग्रह ‘शब्दों के परे’ विमोचित

डॉ. सपना जैन का प्रथम काव्य संग्रह ‘शब्दों के परे’ विमोचित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाॅ. सपना जैन के पहले काव्य संग्रह शब्दों के परे का विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार कैलाश चंद्र पंत मौजूद थे। इस अवसर पर डॉ. सपना जैन ने अपनी सृजन प्रक्रिया के बारे में लोगों को बताया और कविता संग्रह के कुछ अंशों का पाठ भी किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ. दुर्गा प्रसाद झाला और रमेश देव ने कविता संग्रह में शामिल रचनाओं पर टिप्पणी की। कार्यक्रम में कैलाश चंद्र पंत ने कहा, पहली पुस्तक हमेशा ही बेहद अजीज होती है। रचनात्मक लेखन के प्रयास को आगे भी जारी रखना ही पहली पुस्तक की असल प्रेरणा होनी चाहिए। कार्यक्रम पूर्व आईएएस सुरेश जैन, पूर्व जस्टिस हाईकोर्ट विमला जैन, ज्योतिषाचार्य वीके तिवारी और आचार्य राजेश व विमल सागर भी शामिल हुए।

Event in City

खबरें और भी हैं...