अंश हैप्पीनेस सोसायटी की ओर से शहरी युवाओं को ग्रामीण परिवेश से परिचित कराने के लिए गो-रूर्बन कैंप आयोजित किया जाएगा। इसी शृंखला के तहत इस बार एक विशेष कैंप महिलाओं के लिए भी होगा। इस \\\"महिला शिविर\\\" का मूल उद्देश्य ग्रामीण और शहरी समाज के बीच के अंतर को कम करने के लिए एक मजबूत पुल का निर्माण करना है। उन्हें उचित सम्मान, निष्पक्षता और समानता के साथ व्यवहार करना सिखाना है। यह शिविर एकता परिषद और अंश हैप्पीनेस सोसायटी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर जून में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो चुकी है।