पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुड्‌डे गुड़ियाें के खेल से बताए जाएंगे ‘स्पर्श’ के मायने

गुड्‌डे-गुड़ियाें के खेल से बताए जाएंगे ‘स्पर्श’ के मायने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार भोपाल/इंदौर

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष ने बताया कि उनकी टीम स्कूलों में जाकर पांच तरीकों से बच्चों को गुड टच-बैड टच के बारे में अलर्ट करेंगी। बच्चियों को 5 से 7 मिनट की शॉर्ट फिल्म दिखाई जाएगी। इसके बाद उनसे पूछा जाएगा कि क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है? क्या परिजन के अलावा किसी ने इस तरह छुआ है? उन्हें समझाएंगे कि यदि कोई अन्य इस तरह स्पर्श करता है तो वह गलत है। इसकी जानकारी तुरंत अपने पेरेंट या टीचर को दी जाए। इसके अलावा पॉवर पाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के जरिेए भी बच्चियों में समझ पैदा करने के प्रयास किए जाएंगे। चित्रों के माध्यम से बच्चों को पांच बॉडी पार्ट के बारे में जानकारी दी जाएगी।

बड़े गुड्‌डे और गुड़िया के माध्यम से शारीरिक रचना समझाने के साथ ही स्पर्श के पीछे छिपी भावना से बच्चों को अवगत कराया जाएगा। स्कूलों में टीचर को भी योजना का हिस्सा बनाएंगे, ताकि वह भी जानकारी देते रहें कि बुरी नजर वाले लोगों से बच्चे खुद को किस तरह सुरक्षित रख सकें। उन्होंने बताया कि हम शिक्षा विभाग के अधिकारियों से समन्वय बनाकर इस तरह के लर्निंग-शेयरिंग प्रोग्राम निरंतर चलाते रहेंगे।

सांकेतिक चित्र

खबरें और भी हैं...