पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीईबी की प्रवेश परीक्षा में घट रही उम्मीदवारों की दिलचस्पी

पीईबी की प्रवेश परीक्षा में घट रही उम्मीदवारों की दिलचस्पी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार भोपाल/इंदौर

पीईबी द्वारा आयोजित विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में आवेदकों की संख्या में 40 प्रतिशत की कमी आ रही है। दूसरी तरफ भर्ती परीक्षाओं में आवेदकों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रही है। पटवारी, आरक्षक, सहायक ग्रेड वर्ग की परीक्षाओं में आठ से दस लाख तक आवेदक शामिल हुए। वहीं एएनएम, पीपीटी में 25 हजार का आंकड़ा भी मुश्किल से पार हो सका।

प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा पिछले रविवार को आयोजित एएनएम परीक्षा में प्रदेशभर से केवल 26 हजार फाॅर्म भरे गए, जबकि दो साल पहले इसी प्रवेश परीक्षा के लिए एक लाख फाॅर्म भरे गए थे। यही हाल प्री पॉलीटेक्निक परीक्षा का भी है। इस प्रवेश परीक्षा में सीटों से कम आवेदकों ने ही फाॅर्म भरा है। इसके साथ ही प्री वेटरनरी एवं फिशरीज एंट्रेंस टेस्ट, डिप्लोमा इन एनिमल हसबेंड्री, जनरल नर्सिंग ट्रेनिंग सिलेक्शन टेस्ट में भी आवेदकों की संख्या में काफी गिरावट आ रही है। डीबी स्टार ने वर्ष 2018 के पांच एंट्रेंस टेस्ट और वर्ष 2016-17 के पांच एंट्रेंस टेस्ट के आंकड़ों की जानकारी जुटाई तो पता चला कि आवेदकों की संख्या में 40 प्रतिशत तक की कमी आई है। वहीं भर्ती परीक्षाओं में आवेदकों की संख्या दोगुनी हो गई है।

जब इस मामले में प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के अफसरों से बात की तो उनका कहना था कि नई यूनिवर्सिटीज खुलने, कॉलेजों में नए कोर्स शुरू होने से प्रवेश परीक्षाओं में छात्रों की संख्या में कमी आई है। साथ ही इंटर और ग्रेजुएशन करने के बाद छात्रों के सामने प्रवेश परीक्षाओं की जगह कई विकल्प हंै। इनमें पीईबी की भर्ती परीक्षाओं के अलावा, पीएससी, एसएससी व अन्य परीक्षाएं शामिल हंै।

आवेदन कम आए प्रवेश परीक्षा के

100 %

प्रवेश परीक्षाओं में कम हो रहे हैं आवेदक

 पीईबी द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षाओं में आवेदकों की संख्या कम हो रही है। पहले की तुलना में छात्र संख्या आधी रह गई है जबकि अन्य भर्ती परीक्षाओं में आवेदकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आरक्षक भर्ती परीक्षा में 6 लाख, पटवारी भर्ती परीक्षा में 9 लाख आवेदकों ने भाग लिया है। एकेएस भदौरिया, परीक्षा नियंत्रक, पीईबी

उम्मीदवारों की संख्या बढ़ी भर्ती परीक्षाओं के लिए

खबरें और भी हैं...