पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छह सूत्रीय मांगों को लेकर किया जाएगा आंदोलन

छह सूत्रीय मांगों को लेकर किया जाएगा आंदोलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पचोर| मप्र नगरपालिका एवं संचालनालय स्थानीय संस्थाएं कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष देवी सिंह बन्ना ने बताया कि अधिकारियों के अडिय़ल व्यवहार के चलते निकाय सेवकों की मांगे लंबित पड़ी हैं।

श्री सिंह ने बताया कि समयमान वेतनमान शासकीय सेवकों के समान लागू करने, नगरीय निकाय में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कंप्यूटर ऑपरेटर संविदा कर्मी को नियमित करने, चुंगी क्षतिपूर्ति /यात्रीकर कि राशि मे अनुबंध अनुसार बढ़ाने और नगर निकाय सेवकों को चिकित्सा सुविधा देने के साथ ही निकाय में कार्यरत सामुदायिक संगठनों का संविलियन निकाय करने के साथ ही पेंशनरों को सातवां वेतनमान देने की मांग की जाएगी। इसके लिए 25 अप्रैल से भोपाल में 200 प्रतिनिधियों के साथ भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।

खबरें और भी हैं...