पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुदेसिया का आरोप दो साल से न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ के अवैध रूप से अध्यक्ष बने हुए हैं गंगराड़े

कुदेसिया का आरोप- दो साल से न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ के अवैध रूप से अध्यक्ष बने हुए हैं गंगराड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन साल पहले 3 मार्च 2015 को हुए न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ के चुनाव अनियमितताओं की शिकायत पर दो साल पहले 25 अप्रैल 2016 को ही निरस्त हो गए थे। रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसायटी ने इस साल 4 अप्रैल को उनकी अपील निरस्त कर दी है। लेकिन वर्तमान अध्यक्ष सतीश गंगराड़े ने अपील के नाम पर दोबारा चुनाव कराने के निर्णय को लटकाए रखा। यह आरोप 2015 के चुनाव में प्रत्याशी रहे अजय कुदेसिया की प|ी रमा कुदेसिया ने लगाए हंै। रमा कुदेसिया ने कहा कि रजिस्ट्रार के आदेश से यह साबित होता है कि गंगराड़े अवैध रूप से अध्यक्ष बने हुए थे। गौरतलब है कि अजय कुदेसिया का पिछले साल निधन हो गया था। 24 अप्रैल को होने वाले महासंघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संजय वलेचा ने कहा कि इस आदेश से अजय कुदेसिया और हमें न्याय मिला है।

उधर, गंगराड़े ने कहा कि यह प्रोपेगेंडा है। रजिस्ट्रार ने अपने आदेश में पुराने चुनाव अवैध ठहराने की बात नहीं कही थी। गंगराड़े की पैनल से सचिव पद के उम्मीदवार प्रदीप गुप्ता ने कहा कि 15 जून 2017 को बंद के दौरान वलेचा ने उनके साथ मारपीट की थी। टीटी नगर थाने में वलेचा के खिलाफ मामला भी दर्ज है। महासंघ के संस्थापक सदस्य विजय खंडेलवाल ने व्यापारियों से अपील की है कि वे इस बार किसी भी एक पैनल के सभी उम्मीदवारों को विजयी बनाएं। पिछले अनुभव बताते हैं कि अलग- अलग पैनल से पदाधिकारी बनने से मार्केट के हित में किए जाने वाले कार्यों में गतिरोध होता है।

खबरें और भी हैं...