अब तक एटीएम में 15-20 प्रतिशत ही कैश डल रहा था
शहर में कैश की 60 फीसदी पूर्ति करने वाली ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) में अक्षय तृतीया पर भी नो कैश के बोर्ड दिखे। हालांकि मंगलवार के मुकाबले लोगों को कुछ राहत जरूर मिली। बैंकों को एटीएम में डालने के लिए जरूरत का 60% कैश मिला है। ऐसा इस माह में पहली बार हुआ है। अब तक 15-20% कैश ही डल रहा था। दरअसल, यह पूरा संकट एसबीआई के एटीएम पर ही केंद्रित हो गया है। अब वह एक स्पेशल कंट्रोल रूम बनाकर एटीएम को मॉनिटर कर रहा है। अब वह हर एटीएम की विड्राल हिस्ट्री निकालकर उसमें कैश डाल रहा है।